अहले बैत (अ) समाचार एजंसी अबना: क़ुम में आज बृहस्पतिवार को पाराचनार के मुजाहिद सैयद जाहिद हुसैन नकवी का जनाज़ा निकाला गया जो कर्बला में रौज़ों की रक्षा करते हुए शहीद हुए।
शहीद सैयद जाहिद हुसैन नकवी का अंतिम संस्कार क़ुम में इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम मस्जिद से हरम हज़रत मासूमा (स) तक सम्पन्न हुआ।
शहीद जाहिद हुसैन नकवी पाकिस्तान के शहर पाराचनार के रहने वाले थे जो इराक़ में तकफीरी गुट दाइश द्वारा इस्लामी रौज़ों को बर्बर हमलों का निशाना बनाए जाने के बाद आयतुल्लाह सीस्तानी के दावत पर इराक़ पहुंचे और दाइश का मुकाबला करते हुए शहीद हुए।
शहीद के जनाज़े को हौज़ए इल्मिया क़ुम के तालिबे इल्म और उलेमा ने अपने हाथों पर उठाया और हज़रत मासूमा (अ) के हरम में उन पर नमाज़ जनाज़ा अदा किए जाने के बाद बहिश्ते मासूमा (अ) नामक क़ब्रिस्तान में उन्हें दफन कर दिया गया।

